जौनपुर धारा,जौनपुर। मडियाहूं स्थित डाकखाने में तैनात सब डिविजन इंस्पेक्टर अंकित सिंह को सीबीआई ने 25हजार रुपए की घूस लेते समय गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी कि अनुसार एसडीआई अंकित सिंह ने सेऊर गांव के पोस्ट मास्टर से कार्यवाही की धमकी देकर 25हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस मामले की जानकारी होने के बाद, पीड़ित व्यक्ति ने सीबीआई की भ्रष्टाचार निवारण टीम लखनऊ से शिकायत की। शिकायत के आधार पर सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और कार्रवाई को आगे बढ़ाया। सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम ने मडियाहूं पोस्ट ऑफिस में कार्रवाई करते हुए अंकित सिंह को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके साथ ही, अंकित सिंह के चालक रोहित यादव को भी गिरफ्तार किया गया, दोनों आरोपियों को लखनऊ ले जाया गया है। सूत्रों की माने तो सीबीआई की टीम के पूछताछ में आरोपियों ने सहयोग नहीं किया, जिसके चलते उन्हें कथित रूप से पिटाई का सामना करना पड़ा। इस दौरान, सीबीआई की टीम ने औपचारिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी नियमों का ध्यान रखा। स्थानीय प्रशासन और नागरिकों की ओर से इस कार्रवाई की प्रशंसा की जा रही है। सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को लखनऊ कोर्ट में पेश किया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
सीबीआई ने 25 हजार घूस लेते एसडीआई को किया गिरफ्तार

Next article

