Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरसीडीओ संग डीएम ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

सीडीओ संग डीएम ने निर्माण कार्यों का लिया जायजा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम के साथ शास्त्री ब्रिज से सद्भावना ब्रिज तक नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत डाली गई सीवर लाइन पूर्ण होने के उपरांत हो रहे रोड रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया गया एवं उक्त रोड की पूरी चौड़ाई में बिटूमीन पेवमेंट बनाने का निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिये गये। उन्होंने उक्त कार्य को अबिलंब पूरा करने हेतु गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अधिकारियों एवं पुलकित प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर को कहा। शास्त्री ब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराया जाए जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने ट्रैफिक इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला से रूट डायवर्जन एवं ट्रैफिक व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता सचिन सिंह, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई वाराणसी के परियोजना अभियंता पुरुषोत्तम राय, सहायक परियोजना अभियंता योगेश त्रिपाठी, पुलकित प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड के पीएम राजू सिंह, डीपीएम दिलीप सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।