जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अवगत कराया है कि विशेष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन 25 अप्रैल के अवसर पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदान युवाओं की शान, बनेंगे देश का अभिमान किया गया है। 18-65 वर्ष का स्वस्थ्य व्यक्ति शिविर में जाकर स्वैच्छिक रक्तदान करे एवं स्वयं को भावी रक्तदाता के रुप में पंजीकृत करायें।
- तमंचा कारतूस संग आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर धारा, चंदवक। थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह, चौकी प्रभारी बजरंगनगर विजय सिंह व हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली कि मूर्खा पुलिया पर तमंचा संग एक युवक खड़ा है। पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछने पर उसने अपना नाम राजन सिंह प्रिंस पुत्र अरविंद सिंह निवासी कनौरा बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
- पास्को एक्ट का आरोपित गिरफ्तार
जौनपुर धारा, सिकरारा। सात साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पास्को एक्ट के आरोपित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित गांव में ही किराना की दुकान चलाता है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि एक गांव के परिजनों ने दो दिन पहले थाने पर आकर तहरीर देते हुए बताया कि मेरी सात साल की बच्ची दुकान पर सामान लेने गई तो दुकानदार ने उसके साथ अश्लील हरकत किया। पुलिस उत्त्ाâ दुकानदार पर पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर वांछित आरोपित की तलाश में लगे थे। दोपहर मुखविर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपित गजराज गौड़ को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने उसको जेल भेज दिया।
- वारंटी गिरफ्तार
जौनपुर धारा, खुटहन। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव व उनके हमराहियों ने सोमवार की सुबह नगवां निवासी वारंटी कपिलदेव यादव को दबिश देकर घर से गिरफ्तार कर लिया। जरूरी लिखापढ़ी के बाद आरोपित का संबंधित न्यायालय में चालान कर दिया।
- लकड़ी की टाल में लगी आग, दो गोंटिया भी जाली
जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय नगर के सब्जी मंडी में अचानक एक लकड़ी की दुकान में आग लग गई। भीषण आग की चपेट में आकर दो गोंटिया भी जलकर खाक हो गई।
तहसील के पीछे सोमवार भेर में सलाउद्दीन की लकड़ी की टाल में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। लकड़ी का सारा सामान होने के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। टाल में रखी लकड़ी की साह मोहार, दरवाजा, बेंच, टेबल, तख्त सहित लाखों के सामान जलकर खाक हो गये। आग की सूचना पर पहुंचे अगल बगल के लोगों के काफी प्रयास के बाद भी बगल में रखी नाटे व गोरे की गोंटी और उसमें रखा बिस्कुट, गुटखा, सोपाड़ी, चायपत्ती समेत लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।
- चोरों ने बंद घर को खंगाला, हजारों की चोरी
जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बामी गांव में जहां रोजी रोटी के चलते राकेश विश्वकर्मा का परिवार औरंगाबाद रह रहा था और कई महीनों से घर में ताला लगा हुआ था। इसी मौके का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
राकेश विश्वकर्मा जब रविवार की शाम घर पहुंचे तो घर का प्रवेश द्वार खोलने पर भौंचक्के रह गए। सीढ़ी के कमरे का जीना तोड़कर चोर घर के सातों कमरों की कुण्डी तोड़कर कमरे में रखी अालमारी और संदूक का ताला तोड़ा गया था। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। राकेश ने बताया कि उनके घर से इन्वर्टर, बैट्री स्टेब्लाइजर, चार गैस सिलेंडर, काफी संख्या में पीतल के बर्तन गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना 112 नम्बर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को देखा और थाने पर जाकर प्रार्थना पत्र देने को कहा। वहीं क्षेत्र के लोगों का कहना है कि थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया की शिथिलता के कारण आये दिन क्षेत्र में चोरियां हो रही हैं और एक भी चोरी का खुलासा नहीं हो रहा है जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।


