Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसीडीओ ने किया तीन कक्षों का लोकार्पण

सीडीओ ने किया तीन कक्षों का लोकार्पण

जौनपुर धारा, सिरकोनी। मुख्य विकास अधिकारी तेजा साई सीलम ने शुक्रवार की देर शाम को सिरकोनी विकास खण्ड मुख्यालय पर मनरेगा कार्यालय सहित तीन कक्षों का लोकार्पण किया। सिरकोनी ब्लॉक के कार्यालय में मनरेगा के कार्यालय की स्थिति काफी खराब थी। इसके अलावा बाबुओं के बैठने का कक्ष भी अच्छे हालात में नही था। फाइलों तक को रखने की पूर्ण रूप से व्यवस्था नही थी। खण्ड विकास अधिकारी कक्ष भी बहुत अच्छी स्थिति में नही था। इन सभी कक्षों को व्यवस्थित बनवाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों को गति देने के लिए अच्छे कार्यालय की आवश्यकता होती है। इनका अहम योगदान होता है। ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने पर ब्लॉक प्रमुख वंशराज सिंह व तेजा का खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, एडीओ आइएसबी आशीष त्रिपाठी, राहुल मिश्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वागत किया।