Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार दो घायल

  • हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सबरहद गांव के समीप बाइक सवार दो युवक सड़क दुघर्टना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार कराया गया। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फूलेश गांव निवासी 30 वर्षीय कृष्णकांत पुत्र  उपेन्द्र नाथ शर्मा व 19वर्षीय राजन पुत्र राम झलक शुक्रवार की देर रात शाहगंज से अपने बाइक से घर जाने के दौरान तेज रफ्तार बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उक्त घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देख बेहतर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।