Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसीओ ने किया बेलांव में स्थाई पुलिस बूथ का शिलान्यास

सीओ ने किया बेलांव में स्थाई पुलिस बूथ का शिलान्यास

जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली क्षेत्र के दूर दराज के गावों में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जगह जगह स्थाई पुलिस बूथ बनाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलांव बाजार में पुलिस बूथ का शिलान्यास किया गया। पंडित सचिन्द्र नाथ मिश्रा के सानिध्य में सर्किल के सीओ गौरव शर्मा ने भूमि पूजन कर बूथ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि बेलांव क्षेत्र केराकत, जफराबाद और गौराबादशाहपुर थाना के बीच पड़ता है और यह क्षेत्र तीनों थाना से दूर पड़ता है। ऐसे में यहां आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। सीओ ने बताया कि अब स्थाई पुलिस बूथ बनने से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध को नियंत्रित करने में आसानी होगी। सीओ ने बताया कि केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र में सरायबीरू, देवकली के बाद यह तीसरा स्थाई पुलिस बूथ है। शिलान्यास के अवसर पर तहसीलदार महेन्द्र बहादुर, कोतवाल जेपी यादव, मुफ्तीगंज पुलिस चौकी इंचार्ज हरिश्चंद सिंह, हेड कांस्टेबल अखिलेश कन्नौजिया, प्रभाकर यादव, हलका लेखपाल राहुल यादव सहित अन्य स्थानीय गणमान्य नागरिक, सतीश चन्द्र तिवारी, पंकज राय, राकेश सिंह, अंजनी सिंह, आकाश यादव, राजेन्द्र प्रसाद, राजेश सिंह आदि उपस्थित रहे।