जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नगर से सटे कोरवलिया भादी मोहल्ले में मनबढ़ दबंगों ने घर में घुसकर मां बेटे को पीटकर घायल कर दिया। भुक्तभेगी ने घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। नगर के उक्त मोहल्ला निवासी 55 वर्षीय रिजवाना बेगम पत्नी रियाजुद्दीन व 26 वर्षीय रफीकुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन को पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद रंफीकुद्दीन की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
- 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने 10 लीटर अवैध शराब के साथ थाना क्षेत्र के नयनसंड गांव निवासी आशीष कुमार गौतम पुत्र राकेश गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पर गांव के कन्हई बाबा मंदिर के पास से संदिग्ध रूप से खड़े एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया जिसमें पूछताछ में अपना नाम आशीष कुमार गौतम बताया उसके पास से जरकिन में रखी हुई 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
- समीक्षा बैठक 17 को
जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने अवगत कराया है कि अपर मुख्य सचिव नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग उ.प्र. सदस्य राजस्व परिषद 17 जुलाई को 12 बजे जिलाधिकारी के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
- 25 जुलाई तक आवेदन जमा करें कारीगर
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी वीके सिंह ने अवगत कराया है कि माटीकला बोर्ड के माध्यम से वर्ष 2023-24 में माटीकला उद्योग के अर्न्तगत कार्यरत प्रजापति समाज के लोगों को नि:शुल्क टूल्स किट्स वितरण योजना के अर्न्तगत विद्युत चाक दिये जाने का प्राविधान किया गया है जिसका चयन जनपद स्तर पर किया जाना है। इच्छुक परम्परागत कारीगर अपना आवेदन पत्र और फोटोग्राफ, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में 25 जुलाई तक जमा करें। तत्पश्चात चयन कमेटी द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जायेगा। विशेष जानकारी हेतु मोबाइल नम्बर 9580503155, 7905349119 पर सर्म्पक किया जा सकता है।



