― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभारी संख्या में पहुंच रही कांवरियों की भीड़

भारी संख्या में पहुंच रही कांवरियों की भीड़

  • विशाल भंडारा व चिकित्सा की उचित व्यवस्था

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के फरीदाबाद ग्राम सभा में स्थित श्री गौरी शंकर धाम पर सावन की तेरस शनिवार को जलाभिषेक करने हेतु कावड़ियों की लंबी भीड़ इकट्ठा होने लगी है। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई है। आ रहे कांवड़ियों के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सकापुर, सुजानगंज गांव वासियों के सहयोग से एवं विश्व हिंदू परिषद संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। घायल कांवड़ियों को दवा, मरहम पट्टी सहित इलाज किया जा रहा है। हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने हेतु पहुंच गए है। मंदिर के प्रबंधक सचिव सुधीर तिवारी ने बताया कि शनिवार के दिन लाखों की संख्या में कांवरिया सहित शिव भक्ति जलाभिषेक कर पूजन अर्चन करेंगे।

Share Now...