Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरसिर पर बोझ उठाते समय छू गया मेन लाइन का तार, किसान...

सिर पर बोझ उठाते समय छू गया मेन लाइन का तार, किसान झुलसा

  • एक वर्ष पूर्व खम्भा टूटने के बाद जमीन से छह फुट ऊपर झूल रहा मेन, लाइन का तार

जौनपुर धारा,खुटहन। पिलकिछा ग्रामसभा के दौलतपुर गांव में देवी के मंदिर के पास मेन लाइन का खंभा एक वर्ष पूर्व से टूटा पड़ा है। जिसकी वजह से तार गेहूं की फसल के दो-तीन फुट ऊपर से गुजर रहा है। शुक्रवार को सिर पर सरसों की फसल का बोझ उठाते समय एक किसान करेंट की चपेट में आ गया। गनीमत थी कि करेंट का झटका लगते ही सिर का बोझ छिटककर दूर जा गिरा। जिससे किसान की जान तो बच गयी। लेकिन वह झुलस गया। जिसका उपचार एक निजी चिकित्सालय पर चल रहा है। उक्त देवी मंदिर के बगल नारायण दुबे का आवास है। वहीं उनका खेत खलिहान भी है। यहां लगाया गया खंभा एक वर्ष पूर्व आयी आंधी में  टूट गया था। जिसके चलते ग्यारह हजार वोल्ट का तार इतना नीचे लटक गया है कि कहीं कहीं गेहूं के फसल की बालियों से सटा सा दिखाई देता है। खेत में फसल काटकर उसे सिर पर उठा रहे इसी गांव निवासी किसान गोकर्ण दूबे लटक रहे तार की चपेट में आकर झुलस गये। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछली साल आयी आंधी में खंभा टूट गया था। जिसे आज तक बदला नहीं जा सका। इसकी शिकायत भी कई बार की गई। लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। इस सम्बंध में जेई को कई बार फोन किया गया। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव ही नहीं किया।