Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजुमे की नमाज पुलिस की निगरानी में हुई सम्पन्न

जुमे की नमाज पुलिस की निगरानी में हुई सम्पन्न

जौनपुर धारा,जफराबाद। क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को जुमे की नमाज पुलिस की निगरानी में सम्पन्न हुई। जफराबाद थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह जफराबाद कस्बे, नाथूपुर में मस्जिद के पास स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न दें। इसी प्रकार कजगांव कस्बे में एसआई धनुषधारी पांडेय ने तथा इमलो आदि स्थानों पर एस आई सजंय कुमार मय फोर्स जुमे की नमाज के समय मौजूद रहे। थानाप्रभारी जलालपुर राजेश यादव क्षेत्र के कबूलपुर तथा कोठिलापुर मस्जिद पर जुमे की नमाज के समय मौजूद रहे। क्षेत्र में सभी स्थानों पर नमाज सकुशल शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गयी। शासन के निर्देश पर पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही थी।