Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरसियासत छोड़ क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगा रहे गुजरात के विधायक

सियासत छोड़ क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगा रहे गुजरात के विधायक

अगर आपकी क्रिकेट के साथ-साथ राजनीति में भी दिलचस्पी है तो आपको गुजरात के गांधीनगर में 20 मार्च से शुरू हुए एक क्रिकेट टूर्नामेंट पर नजर रखनी चाहिए. यह टूर्नामेंट कई मामलों में खास है. गुजरात के इतिहास में पहली बार एमएलए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट की काफी चर्चा हो रही है.स्वर्णिम गुजरात विधायक प्रीमियर लीग 2022-23 नाम के इस टूर्नामेंट का आगाज सोमवार से हुआ. इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी. जिसमें से 9 टीमें विधायकों की होगी, जबकि एक टीम मीडिया की होगी. विधायकों के इस टूर्नामेंट में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी खेलेंगे. वो साबरमती टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे.विधायकों की टीम को कैबिनेट और विधायकों के बीच बांटा गया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन गांधीनगर के कोबा के पास जेएस क्रिकेट ग्राउंड में किया जा रहा है. सबसे खास बात ये है कि इस टूर्नामेंट में शामिल सभी क्रिकेट टीमों के नाम गुजरात में मौजूद नदियों के नाम पर रखे गए हैं. विधायकों की कुछ टीम में प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे. यही नहीं पुरुषों के साथ टीम में महिला विधायक भी खेलती नजर आएंगी. मैच 10-10 ओवरों का खेला जा रहा है.टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 3 मैच खेले गए. पहला मैच विश्वामित्र और बनास की टीम के बीच खेला गया. ये मैच बनास की टीम ने जीता. दूसरा मैच तापी और भादर की टीम के बीच हुआ. इसमें तापी की टीम ने जीत दर्ज की. वहीं, तीसरा मैच सरस्वती और शेत्रुजी के बीच खेला गया. इस मैच में सरस्वती की टीम ने जीत दर्ज की. बनास के कप्तान विधायक अमित ठाकर हैं, जबकि विश्वामित्री के कप्तान विधायक संजय कोटडिया हैं. तापी के कप्तान विधायक दिव्येश अकबरी हैं, जबकि भादर के कप्तान विधायक जयेश रादडिया हैं. सरस्वती के कप्तान विधायक प्रद्युम्न वाजा हैं, जबकि शेत्रुंजी के कप्तान विधायक हीराभाई सोलंकी हैं.