― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरसिकरारा चौराहे पर नवनिर्मित पुलिस चौकी का सीओ सदर ने किया लोकार्पण

सिकरारा चौराहे पर नवनिर्मित पुलिस चौकी का सीओ सदर ने किया लोकार्पण

जौनपुर धारा,जौनपुर। मंगलवार शाम को सिकरारा चौराहे पर नवनिर्मित पुलिस चौकी का क्षेत्राधिकारी परमानन्द कुशवाहा ने वैदिक रीति से फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिलाया कि चौराहे पर चौकी की स्थापना से आपराधिक घटनाओं पर नजर रखने के साथ सड़क दुर्घटनाओं व जाम की समस्या में पुलिस सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि चौराहे पर स्थापित उक्त चौकी सीसी कैमरा लगने के साथ आवागमन की सुविधा के लिए विभाग से दो डिवाइडर लगेंगे। इस मौके पर थानाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह, एसआई आनन्द रॉय, प्रधानपति, असलम अहमद, सुशील सिंह, जमालअहमद, शरद सिंह, अभिषेक सिंह प्रशांत, संदीप तिवारी, पंकज यादव आदि मौजूद रहें।

Share Now...