Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसार्वजनिक भूमि पर कब्जा जारी, भूमाफियाओं का हौसला बुलंद

सार्वजनिक भूमि पर कब्जा जारी, भूमाफियाओं का हौसला बुलंद

  • प्रदेश के तेज तर्रार और इमानदार मुख्यमंत्री से कार्यवाही की मांग।

केराकत। प्रदेश सरकार की योगी आदित्यनाथ सरकार जहॉं पूरे प्रदेश में भू माफियाओं द्वारा सरकारी जमीन मुक्त करानें का सघन अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराये जानें का अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। वहीं स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के मुहल्ला सिपाह में स्थित सरकारी नाले की ज़मीन पर कुछ दबंग किस्म के लोगों द्वारा अतिक्रमण कर अपना कब्जा जमाया जा रहा है। यहीं तक उक्त दबंगों द्वारा उसके आस पास लगे हुऐ पेड़ों बांस आदि को मनमानी ढ़ंग से काटकर उठाले जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि लम्बे समय से जमें एक राजस्व कर्मी की पर्दे के पीछे से मिली भगत के चलते उक्त कार्य को बढ़ावा मिल रहा है। अपनें कार्यों को लेकर हमेशा चर्चित और विवादों में बनें रहनें वाले राजस्व कर्मी इसके पूर्व भी नगर क्षेत्र के भूमि सम्बन्धित की मामलों को लेकर काफी चर्चाओं में बनें रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि उच्चाधिकारियों की जब तक मुझपर कृपा दृष्टि बनी रहेगी मेरा कोई भी कुछ बिगाड़ नहीं पायेगा। बहुत करेंगे तो मेरा ट्रान्सफर करा देंगे। जबकि बताया जाता है कि उक्त नाले के प्रकरण को लेकर प्रदेश सरकार के मुखिया से मिलकर उन्हें पूरी वस्तु स्थिति से अवगत भी कराया जायेगा।