Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रदेश में मिला अठारहवां स्थान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रदेश में मिला अठारहवां स्थान

  • कायाकल्प योजना अन्तर्गत किया गया चयनित, चिकित्सालय में मना जश्न

जौनपुर धारा, शाहगंज। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य महकमे में आमूलचूल परिवर्तन हेतु चलाये जा रहे कायाकल्प योजना अन्तर्गत जनपद के बारह चिकित्सालय में स्थानीय सीएचसी भी सम्मिलित किया गया था। जिसमें पूरे प्रदेश के चिकित्सालय में नगर का सीएचसी ने अठारहवां स्थान प्राप्त किया है। चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारुकी ने बताया कि जनवरी 2019 में कार्यकाल सम्भालने के बाद प्रथम प्रयास में प्रदेश में 43 वां स्थान प्राप्त हुआ था। इस बार चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के अथक प्रयासों के चलते टाप ट्वेंटी में स्थान बनाया है। कायाकल्प तहत विभिन्न मानकों पर खरा उतरना होता है। जिसमें पूरे परिसर की गुणवत्ता, साफ-सफाई, परिषर का जीर्णोद्धार, पुराने सामान का सदुपयोग, गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सकीय उपचार, चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों व तिमारदारों के साथ व्यवहार समेत चिकित्सा विषय की जानकारी शामिल होता है। इन्हीं मानकों पर खरा उतर चिकित्सालय ने स्थान प्राप्त किया। सरकार की ओर से चिकित्सालय को एक लाख रुपये का पुरस्कार सम्मान स्वरूप दिया जायेगा। गुरुवार को चिकित्सालय में पुरस्कार की जानकारी के बाद चिकित्सकों में हर्ष व्याप्त है। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दे आगामी वर्ष में और भी बेहतर करने का संकल्प लिया।