- पत्रकारिता के क्षेत्र में थे मजबूत स्तम्भ
जौनपुर धारा, खेतासराय। कस्बा स्थित केडी इण्टर कॉलेज के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य व पत्रकार रहे स्व. राजेन्द्र सोनी की तीसरी पुण्यतिथि कॉलेज परिसर में मनाई गई जहां पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। गुरुवार की सुबह पत्रकारों ने एकत्र होकर पत्रकार स्व. राजेन्द्र सोनी को पुण्यतिथि पर याद किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार यशवंत सिंह ने उनके व्यक्तिव और कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मजबूत स्तम्भ थे। उनकी कलम हमेशा नीतियों के खिलाफ काम करने वालों के लिए चली। उन्होंने वर्तमान समय में नौसिखिया पत्रकारों को उनके कर्तव्यों से सीख लेने की बात कही। वही पत्रकार अजीम सिद्दीकी ने कहा कि इतिहास में ऐसे कलमकार विरले ही जन्म लेते है। वह कलम के सिपाही के रूप में जाने जाते थे। उनकी लेखनी से लोगों को न्याय मिलता था तथा उन्होंने पत्रकारिता के साथ साथ शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। इस दौरान पत्रकार आनंद सिंह, श्यामचन्द्र यादव, विवेक श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव, यूसुफ खान व भानु सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।



