Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरसामुदायिक केंद्र में मरहम के नाम पर हो रही वसूली

सामुदायिक केंद्र में मरहम के नाम पर हो रही वसूली

जौनपुर धारा, केराकत। नगर में स्थिति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन दिनों मरीजों से पट्टी बांधने के नाम पर भी वसूली की जा रही है। पीड़ित रामनवमी कनौजिया निवासी सरौनी पूरब पट्टी रविवार की दोपहर पैर में लगी चोट पर पट्टी बांधवाने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आया तो पट्टी बांधने नाम पर उनसे 50 रुपये की मांग की गई। पीड़ित ने पैसा देने से इनकार किया उसकी मरहम-पट्टी नही की गई और वाराणसी जाकर  पट्टी बधवाने की बात कहा गया। जिसको लेकर पीड़ित ने पूर्व विधायक दिनेश चौधरी व सीएमओ लक्ष्मी सिंह से टेलीफोनिक वार्ता कर आप बीती बताई। जिसके बाद हरकत में आये चिकित्सक ने पीड़ित की मरहम-पट्टी किया।