जौनपुर धारा, जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामाजिक संस्था रोट्रैक्ट क्लब द्वारा वर्ल्ड लेवल पर ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन 13 से 19 मार्च तक किया जा रहा ह। इस मौके पर रक्तदान महादान सप्ताह अभियान का शुभारंभ जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह यादव, तिलकधारी महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अजय दूबे, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय द्वारा आईएमए ब्लड बैंक में फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विक्रम कुमार गुप्ता, क्लब के सचिव कुलदीप योगी, डॉ. अखिलेश सिंह, कमलेश कुमार, ऋषभ जायसवाल, अमन अस्थाना, वैशाली जायसवाल, स्मिता जायसवाल, रमेश पाल, सचिन यादव, इनर व्हील क्लब की पूर्व अध्यक्ष दीपमाला जायसवाल, रोटरी क्लब से केके मिश्रा समेत अन्य समाज सेवियों द्वारा रक्तदान कर इस महादान अभियान का शुभारंभ करके अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान व्ाâे लिए प्रेरित किया गया। सायं 4 बजे तक आईएमए ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान महादान अभियान के पहले दिन 42 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। रोट्रैक्ट क्लब अध्यक्ष कुँवर शेखर गुप्ता ने समस्त रक्तदाता एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए रक्तदान महादान सप्ताह की अहमियत के बारे लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थिति में रक्त की कमी से प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपनी जान गवां देते हैं इसी समस्या के समाधान के लिए क्लब द्वारा व्यापक पैमाने पर रक्तदान का आयोजन किया जा रहा है। 14 मार्च को महाराणा व्यायाम शाला में एनएसएस के स्वयं सेवकों द्वारा रक्तदान किया जाएगा। पुन: 15 से 19 मार्च तक सुबह 10:30 से अपरान्ह 4 बजे तक आइएमए ब्लड बैंक में ही रक्तदान कैम्प चलता रहेगा जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग युवा, महिला, पुरूष स्वैच्छिक रक्तदान कर सकते हैं।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
साप्ताहिक रक्तदान महादान का हुआ शुभारंभ

Previous article
Next article

