Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसाधन सहकारी समिति में वर्षों से लगा है ताला

साधन सहकारी समिति में वर्षों से लगा है ताला

  • क्षेत्र के किसानों को नहीं मिल रहा है डाई और यूरिया
  • आर केवाई से फंड न आने पर सचिव नहीं कर रहे खरीददारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के साधन सहकारी समिति दुगौली में वर्षों से ताला बन्द है जिससे किसानों को यूरिया डाई मुहैया नहीं हो पा रही है। क्षेत्र के किसानों में परविंदर यादव, अखिलेश यादव, राम सहाय, शम्भूनाथ राय, जेपी यादव, सुनील पांडेय, कमला यादव आदि ने बताया कि जब जब धान व गेंहू की बुवाई आती है तब तब साधन सहकारी समिति दुगौली पर यूरिया व डाई नदारद रहती है। क्षेत्र के किसान औने पौने दाम पर प्राइवेट दुकानों से लेने के लिए विवश होते हैं। फोन से एडीओ कोआपरेटिव अनिल गुप्त से बात करने पर उन्होंने बताया कि आर केवाई फंड न मिलने पर सचिव खरीदारी नहीं कर पा रहे हंै। क्षेत्र के सात साधन सहकारी समिति में 5 चल रही है जिसमे दो साधन सहकारी समिति मुर्तजाबाद व दुगौली को फंड न मिलने के कारण वहाँ पर उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पाया। एडीओ कोआपरेटिव ने बताया कि साधन सहकारी दुगौली पर सचिव न होने के कारण फंड नहीं मिल पाया यदि कोई सचिव चार्ज लेता है तो फंड मुहैया कराने के लिए शासन को लेटर लिखा जाएगा जिससे यह साधन सहकारी समिति सुचारू रूप से चल सके।