जौनपुर। रविवार को मां शीतला पेलेस प्रसाद तिराहे के पास एक अनूठा विवाह समारोह आयोजित हुआ। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल महाराज के सानिध्य में एक दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में तीन जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह संपन्न हुआ। विवाह की खास बात यह रही कि मात्र 17मिनट की गुरुवाणी के साथ बिना किसी तामझाम और लेन-देन के सादगीपूर्ण ढंग से विवाह सम्पन्न हुआ। संत रामपाल जी महाराज का स्पष्ट संदेश है ‘न दहेज लेना है, न दहेज देना हैÓ वे अपने सत्संग प्रवचनों के माध्यम से समाज को दहेज, आडंबर और नशा मुक्त समाज बनाने की प्रेरणा देते हैं। विवाह में शामित जोड़ों में पहता जोड़ा मछलीशहर तहसील और सिंगरौती का था। दूसरा जोड़ा मड़ियाहूं तहसीत और शाहगंज तहसीत से था। तीसरा जोड़ा वाराणसी सदर और बदलापुर तहसील से था। संत रामपाल महाराज के अनुसार, देश में प्रतिवर्ष दहेज के कारण कई बेटियों की जान जाती है। अमीर लोग शादियों पर अत्यधिक खर्च करते हैं। गरीब लोग कर्ज में डूब जाते हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए वे दहेज मुक्त भारत अभियान चला रहे हैं। कार्यक्रम में जिता सेवादार रामजी दास, राजेश दास, सुरेश दास, यशवंत दास, तालमनि दास, राजकुमार दास सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस पहल को सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सादगी से विवाह सूत्र में बंधे तीन जोड़े

Previous article

