साउथ सुपरस्टार ने महाशिवरात्रि के मौके पर नए घर की गृह प्रवेश पूजा रखी। उन्होंने पैरेंट्स के लिए ये करीब 150 करोड़ का घर खरीदा है। बताया जा रहा है कि धनुष ने पैरेंट्स को चैन्नई में नया घर तोहफे में दिया है। बता दें इस घर की नींव धनुष और उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या ने मिलकर रखी थीं।महाशिवरात्रि के शुभ मौके पर साउथ सुपरस्टार धनुष ने अपने पैरेंट्स के लिए एक नया कदम उठाया। चेन्नई में उन्होंने माता पिता को आलीशान घर गिफ्ट किया। 150 करोड़ के आलीशान घर को उन्होंने माता पिता के लिए लिया। इस खूबसूरत से घर के लिए उन्होंने एक छोटी सी पार्टी भी रखी। शिवरात्रि के मौके पर उन्होंने पूजा अर्चना रखी और माता पिता के साथ इस मौके को सेलिब्रेट किया। अब इंटरनेट पर धनुष के परिवार की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। आइए दिखाते हैं धनुष के नए घर की तस्वीरें।धनुष (Dhanush’s New Mansion) ने महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) के मौके पर चेन्नई में नए घर का गृह प्रवेश किया। इस हवेली जैसे सुंदर घर की झलक निर्देशक सुब्रमण्यम शिवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की। उन्होंने धनुष को बधाई देते हुए एक लंबा नोट भी साझा किया। इन फोटोज में धनुष (Dhanush New Look) का लुक एकदम अलग लग रहा है। सफेद पायजामे के साथ नीले रंग के कुर्ते में वह हैवी बियर्ड में नजर आ रहे हैं। उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बाल इन तस्वीरों में सबका ध्यान खींच रहे हैं।डायरेक्टर सुब्रमण्यम ने लिखा- मेरे छोटे भाई धनुष ने पैरेंट्स के लिए घर खरीदा है जो किसी मंदिर से कम नहीं है। उन्होंने अपने माता पिता के लिए इस स्वर्ग को बनाया है। हमेशा वह खुश रहे और ऐसे ही तरक्की करते रहे। उनसे ढेरों युवा प्रेरणा लेंगे। वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि धनुष का नया घर चेन्नई के पोएस गार्डन में है। याद हो तो साल 2021 में धनुष और उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत ने इसी घर की पूजा की थी। अब ये घर बनकर तैयार हो गया है और गृह प्रवेश की पूजा हुई। उस दौरान सुपरस्टार रजनीकांत और उनकी पत्नी लता भी शामिल हुई थीं.
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
साउथ सुपरस्टार धनुष ने पैरेंट्स को गिफ्ट किया स्वर्ग सा घर


