Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसाइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दम्पती सहित तीन घायल

साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दम्पती सहित तीन घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत सुरिस गांव में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बगल गढ्ढे में गिरकर पति-पत्नी और पुत्र घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। सरपतहां थाना क्षेत्र के जहरुद्दीनपुर गांव निवासी 34 वर्षीय चुन्नूलाल पुत्र द्वारिका प्रसाद अपनी पत्नी 30 वर्षीय कुमुद व 12 वर्षीय पुत्र अहब को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी से शनिवार की शाम घर जा रहे थे। जैसे ही सुल्तानपुर रोड स्थित सुरिस मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से रोड पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक खड्ढे में चले जाने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर पति-पत्नी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।