Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरमहिला की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

महिला की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के कटघर गांव निवासिनी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि उक्त गांव में ट्रैक्टर से मिट्टी ले जाने का काम किया जा रहा था, उसी दौरान गांव निवासिनी किरन वर्मा पत्नी शिवमोहन वर्मा की बाउण्ड्री ट्रैक्टर ट्राली से क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि रविवार को कहासुनी के दौरान उक्त महिला के साथ लोगों ने मारपीट कर लिया जिसमें वह घायल हो उठी। मामले में महिला को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा गया जहां उसके बाएं हाथ में फैक्चर होने का अंदेशा होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

  • सपा की समीक्षा बैठक आज

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के जोन प्रभारियों एवं सेक्टर प्रभारियों की समीक्षा बैठक उसरहटा में सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित की गयी है जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विधायक लालजी वर्मा मौजूद रहेंगे। यह जानकारी निवर्तमान प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।