Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरबनकर शुरू होते ही जाम हो गया सीवर का चेम्बर

बनकर शुरू होते ही जाम हो गया सीवर का चेम्बर

  • सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना को दे रहे दावत
  • आए दिन पलट रहे सवारियों से भरे ई-रिक्शे
  • जिम्मेदार मौन, राहगीरों की हो रही फजीहत

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर में सड़कों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। मरम्मत के नाम पर सड़कों पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया जा रहा है जिस पर चलना बाइक चालकों के लिए फजीहत बना रहता है। बनाने के बाद सड़क एक हफ्ता भी नहीं चल पा रही है और जगह-जगह धसने लगती है। नगर में हो रहे सीवर पाइपलाइन के कार्य वाले स्थानों पर कार्य खत्म होने के बाद भी सड़को की मरम्मत नहीं कराई गई तो जगहों पर अभी  हाल में ही बने सीवर चेम्बर जाम होने से नाली का पानी सड़कों पर तैर रहा है। जहाँ एक तरफ सड़क पर बने हुए गढ्ढे हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं। नगर के हर ओर विकास के रूप में सीवर पाइपलाइन का कार्य भी लोगों के लिये फजीहत बना हुआ है।

नगर के जागियापुर में सीवर जाम होने से दुकानों के सामने बहता नाली का पानी

नगर के जोगियापुर में अभी कुछ ही दिन पूर्व बनकर तैयार हुए चेम्बर जाम होना शुरू हो गया। जिससे व्यापारी वर्ग काफी परेशान सभी के दुकानों के चौखट पर नाली का गन्दा पानी लगा हुआ है। कार्यदायी संस्थाएं सड़कों पर खोदाई के समय तो किसी को काई समस्या न होने के बड़े-बड़े वादें करतें रहतें हैं। लेकिन कार्य खत्म होने के बाद क्षेत्र को खस्ता हाल छोड़कर चल देते है। शहर के लगभग हर गली की लगभग वही हाल है। पॉलिटेक्निक चौराहा से सिटी स्टेशन तक जाने वाले मार्ग की सड़क बद से बदतर हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिस पर चलने वाले ई-रिक्शा आए दिन पलट रहे हैं और उसमें बैठी सवारियां चुटहिल हो रही है। पिछले 5–6 महीने से इस सड़क का यही हाल है, आज सड़क पर बिना मुह ढ़के निलने वाला प्रत्येक व्यक्ति धूल फांककर बिमारियों को समेट रहा है। यही नहीं सड़क में बने गड्ढों में नाली का गंदा पानी भरा रहता है और आने जाने वाले लोगों के कपड़े तक खराब होते हैं। यही हाल ओलंदगंज–कचहरी मार्ग का भी है। इस रोड पर जोगियापुर में रास्ते की हालत खस्ता है। सड़क में बने गड्ढों से राहगीर परेशान हैं। यहां 4महीना पहले सीवर डालकर सड़क को पाट दिया गया और जल्दी-जल्दी सड़क भी बना दी गई लेकिन एक हफ्ता भी नहीं हुआ और सड़क धंसने लगी। इस रोड से जिला अधिकारी का लगभग रोज आवागमल लगा रहता है लेकिन उनकी भी नजर नगर की अव्यवस्थाओं पर नहीं पड़ती है। मछली शहर पड़ाव से नईगंज तिराहा मार्ग का भी यही हाल है। सड़क में बने गड्ढों की वजह से राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रही सही कसर सीवर और गैस पाइपलाइन के लिए खोदी जा रही सड़कें पूरी कर दे रही हैं। पाइप डालकर सड़के तो पाटी जा रही है लेकिन गड्ढे जस का तस बने हुए हैं। इन गड्ढों वाली सड़कों की हालत ऐसी बन चुकी है कि सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। हास्यास्पद तो यह है कि यह न जिला प्रशासन को दिखाई दे रहा है और ही पीडब्लू डी को। लाखों खर्च कर बनाई इन सड़कों की दशा और दुर्दशा को देखने वाला कोई नहीं है। दिन के समय में तो फिर भी गनीमत है, पर रात का सफर तो बिल्कुल भी सही नहीं है।