― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसांसद संजय सिंह के घर ईडी के छापेमारी के विरोध में आप...

सांसद संजय सिंह के घर ईडी के छापेमारी के विरोध में आप किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

जौनपुर धारा, जौनपुर। आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर बुधवार सुबह 7 बजे ईडी की टीम पहुंची। यह छापेमारी राज्यसभा संजय सिंह के दिल्ली वाले घर में हो रही है। इसी के विरोध में बुधवार को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदर्शन करना किया गया। बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) के अध्यक्षता में किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने किया। प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह वत्स उपास्थित हुए। प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव के एडवोकेट शैलेंद्र यादव द्वारा किया गया। पूर्वांचल ब्रांच प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को पूरे देश में अगर सबसे ज्यादा किसी से डर लग रहा है तो वह आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह से है। सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी की कार्यवाही मोदी के बौखलाहट का नतीजा है। जब से इंडिया गठबंधन तैयार हुआ है मोदी को अपनी आंख के सामने 2024 लोकसभा चुनाव में स्पष्ट रूप से हार दिखाई पड़ रही है। जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि जिस तरह आज सुबह-सुबह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ईडी का छापा मारा गया है यह साफ दर्शाता है कि ईडी इस समय सिर्फ केंद्र सरकार के दिशा निर्देश पर गलत कार्य कर रही है। उक्त अवसर पर पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद सिंह वत्स, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने विचार व्यक्त किया। उक्त प्रदेश में प्रमुख रूप से शामिल हुए पार्टी के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, वरिष्ठ सदस्य प्रदीप मिश्रा, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला महासचिव पूजा सिंह, जिला उप सचिव अंतिमा मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी(बुद्धिमान), व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एच.एन.तिवारी, यूथ विंग प्रदेश सचिव आशुतोष मौर्या, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ग़ालिब शेख, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, जिला सचिव विद्याधर मिश्रा,  जिला कोषाध्यक्ष डॉ.दिवाकर मौर्य, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल धर, यूथ विंग प्रदेश सचिव बबलू गुप्ता, संजय पाल, यूथ विंग जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...