Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयसांसद के रूप में चुने जाने के बाद कर दिया गया संसद...

सांसद के रूप में चुने जाने के बाद कर दिया गया संसद से निष्‍कासित

Japan News: योशिकाज़ु हिगाशितानी, एक यूट्यूबर गपशप-सेलिब्रिटी, जिसने सोचा था कि वह राजनीति में हाथ आजमाएगा तो और तारीफ बटोरेगा, मगर एक सांसद के रूप में चुने जाने के कुछ ही महीनों बाद, उसे जापान की संसद से निष्‍कासित कर दिया है. जापान के इतिहास में यह दूसरी बार हुआ जब किसी सांसद को लगातार अनुपस्थित रहने के कारण अपनी मेंबरशिप गंवानी पड़ी है. ऑनलाइन दुनिया में GaaSyy के रूप में पॉपुलर हुए योशिकाज़ु हिगाशितानी का आठ महीने का राजनीतिक करियर मंगलवार को तब समाप्त हो गया, जब उनके सहकर्मियों ने उन्हें संसद में एक भी बार काम पर न आने की वजह से उनके खिलाफ वोट कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, योशिकाज़ु एक भी दिन संसद सत्र में शामिल नहीं हुए थे. जिसके कारण लोग उन्‍हें “नो-शो एमपी” (No-Show MP) कहने लगे.

योशिकाज़ु हिगाशितानी (51 वर्ष) जापान में सेजिका जोशी-48 विपक्षी समूह से चुने गए 2 सांसदों में से एक हैं. यह सिंगल-इश्यू पार्टी जापान के सार्वजनिक प्रसारक में सुधार के अपने प्रयासों के तहत राष्ट्रीय प्रसारण संगठन (NHK) के लिए लाइसेंस भुगतान के उन्मूलन की वकालत करती है. अपने प्रचार के उद्देश्यों के लिए यह पार्टी अक्सर अपना नाम बदल लेती है. हाल में पार्टी के नेता ताकाशी तचिबाना ने घोषणा की कि हिगाशितानी की जो शिकायतें मिली हैं, उसका निवारण ये है कि उन्‍हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

बता दें कि हिगाशितानी अपने YouTube चैनल पर सेलिब्रिटी के रूप में काफी पॉपुलर हो गए थे. उनके अभी भी 200,000 से अधिक टिकटॉक फॉलोअर्स और 316,000 इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं. जापानी संसद की अनुशासन समिति, जो सीनेट से योशिकाज़ु के 10 साथियों से बनी थी, ने उनकी लगातार अनुपस्थिति के कारण उन्हें संसद से निष्कासित करने का फैसला किया. अपनी अनुपस्थिति के लिए माफी माँगने के लिए पिछले सप्ताह टोक्यो में उपस्थित होने के संसद के अनुरोध की हिगाशितानी ने अवहेलना की. इसके बजाय, उन्‍होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह घोषणा की कि वह लोगों की मदद के लिए भूकंप की तबाही से जूझ रहे तुर्की में थे.