Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

सहायक प्रोफेसर भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर (संविदा) भर्ती के तहत आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई। कुल 14 पदों (9 बीकॉम एवं 5 फार्मेसी) के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें अभ्यर्थियों ने अनुशासन और गंभीरता के साथ भाग लिया। परीक्षा प्रो.राजेंद्र सिंह भौतिक अध्ययन एवं शोध संस्थान में आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जबकि परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी की। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और जांच प्रक्रिया के विशेष इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों के प्रवेश से लेकर बैठने तक की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुचारु रूप से संचालित की गईं। विश्वविद्यालय प्रशासन की सतर्कता और बेहतर प्रबंधन के चलते परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।