जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक मुख्यालय के हनुमान मंदिर के सामने गैरेज पर बाइक की सर्विसिंग करते सम अचानक आग लग गई। बाइक के टैंक से अचानक आग की लपटें उठने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ब्लॉक मुख्यालय के पास ऑटो गैरेज की दुकान पर खुटहन गांव निवासी विक्की गौतम अपनी स्प्लेंडर गाड़ी की सर्विसिंग करा रहे थे। तभी गाड़ी की वायरिंग में शार्ट-सर्किट होने के कारण अचानक गाड़ी की टंकी में आग लग गई। बाइक धू-धूकर जलने लगी, मौके पर मौजूद विपिन मौर्या, राजेश, कैलाश मौर्या, विशाल मौर्या व अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सर्विसिंग करते समय बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफ़री

Previous article

