Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरसर्प काटने से छात्रा की मौत

सर्प काटने से छात्रा की मौत

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। गुरुवार की रात में सर जहरीला सर्प काटने से लक्ष्मी नमक छात्र की मौत हो गई। मौत की खबर से सहकारी इंटर कॉलेज मेहरावां शुक्रवार को सुबह शोकसभा करने के बाद विद्यालय बन्द कर दिया गया। बताया गया कि उडली गांव निवासी लक्ष्मी 18साल मेहरावां इंटर कॉलेज में बारहवी की छात्रा थी। गुरुवार की रात में हल्की वर्षा के दौरान लक्ष्मी घर में कुछ सामान लेने के लिए कमरें में गयी तभी जहरील सांप ने उसे काट लिया। उसे उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया जहाँ कुछ देर बाद ही लक्ष्मी की मौत हो गई। कालेज के प्रधानाचार्य शिवशंकर यादव ने छात्रा की मौत की खबर पाकर स्कूल में एक शोकसभा आयोजित कर दुःख व्यक्त किया।