Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुररोजगार सेवकों ने आठ सूत्री मांग को लेकर बीडियो को सौंपा ज्ञापन

रोजगार सेवकों ने आठ सूत्री मांग को लेकर बीडियो को सौंपा ज्ञापन

  • मनरेगा कर्मियों ने वीडियो को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी विकास खण्ड कार्यलय पर शुक्रवार को रोजगार सेवकों ने ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार राज के नेतृव मे बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सरकार द्वारा पिछले वादों को याद दिलाने और पूरा करवाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नामित आठ सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ अस्मिता सेन को सौंपा। ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के प्रांतीय आवाह्न पर बैठक आयोजित की। उनके अनुसार मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में रोजगार सेवकों ने मांग की है कि ग्राम विकास अधिकारी भर्ती प्रक्रिया में पचास प्रतिशत आरक्षण ग्राम रोजगार सेवकों को दिया जाये और एचआर पॉलिसी लागू की जाय। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश की तरह मानदेय में बढ़ोतरी करने व रोजगार सेवकों की तैनाती ग्राम पंचायत के अलावा रिक्त ग्राम पंचायत में भी किए जाय। मनरेगा की यूजर आईडी, पासवर्ड रोजगार सेवकों को दिए जाय। आकस्मिक दुर्घटना से मृत्यु होने पर उसके आश्रित को सेवा में समायोजित करने के साथ ईपीएफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मचारियों के यूएएन खाते में भेजे जाय। रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दे पद नाम ग्राम विकास सहायक किये जाय। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार राज, योगेशचंद्र यादव, संगीता यादव, अजय कुमार आनंद, सुदीप कुमार यादव, सरोज देवी, अनिल कुमार सिंह, उर्मिला यादव, टी.ए.दीपक मिश्रा, तेज बहादुर राव, राणा रणविजय सिंह, अजय श्रीवास्तव कंप्यूटर ऑपरेटर सहित सभी मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे।