― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसर्पदंश से नाबालिग की मौत

सर्पदंश से नाबालिग की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के मदारीपुर गांव में शुक्रवार देर शाम शौच के लिए निकले नाबालिग की सर्पदंश से मौत हो गई। मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी दिपई का 14 वर्षीय पुत्र मंगल शुक्रवार देर शाम शौच के लिए घर से बाहर गया था। उसी दौरान वह सर्पदंश का शिकार हो उठा। शुरूआती दौर में परिजन झाड़फूंक कराने में लगे रहे, जब उसे चिकित्सक के पास ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत हो जाने की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Share Now...