Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरसरल स्वभाव के धनी थे स्वर्गीय प्रमोद

सरल स्वभाव के धनी थे स्वर्गीय प्रमोद

  • मोदनवाल समाज ने आयोजित किया श्रद्धांजलि समारोह

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के एक पैलेस पर मोदनवाल समाज की तरफ से जिलाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल की अध्यक्षता में सुजानगंज के नगर अध्यक्ष प्रमोद मोदनवाल के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि एवं शोक गोष्ठी का आयोजन किया गया। शोकसभा को संबोधित करते हुए समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम दास मोदनवाल ने कहाकि स्वर्गीय प्रमोद मोदनवाल सहज सरल एवं मिलनसार व्यक्ति के धनी व्यक्ति थे। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रमोद द्वारा समाज में किए गए कार्यों को मोदनवाल समाज सदैव यार करेगी। अध्यक्षता कर रहे जनपद के जिला अध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल ने सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता और लोगों के लिए मदद करने के उनके स्वभाव को अविस्मरणीय बताया। जिला उपाध्यक्ष विक्की कुमार गुप्ता ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मोदनवाल समाज में उनका लंबा कार्यकाल यादगार है। वह विकासशील सोच के धनी व्यक्ति थे। चौधरी सुजानगंज लल्लू मोदनवाल, रमेश चंद्र, दिनेश मोदनवाल व राज कुमार मोदनवाल आदि ने स्वर्गीय प्रमोद मोदनवाल को समन्वयवादी सोच के धनी एवं समाज के लिए संघर्षशील व्यक्ति बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विक्की कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कैलाशनाथ, उमेश कुमार, राजेश कुमार पप्पू, ब्रह्मदेव मोदनवाल, बंटी मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे।