Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसरकारी खड़ंजा उखाड़ने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सरकारी खड़ंजा उखाड़ने पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, पवांरा। थाना क्षेत्र अन्तर्गत जखनियां गांव में 12/13 मई की रात्रि में गांव के कुछ दबंग किस्म के लोगों नें सरकारी खड़ंजे को उखाड़कर और उसी ईंट से रास्ते में दीवार खड़ी कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अन्रुसार उक्त गांव के ग्राम प्रधान पंकज मिश्रा ने थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया कि वर्ष 1998  में ग्राम जखनियां में पिच रोड से दिवाकर मिश्रा के घर तक तीस मीटर लम्बाई व ढाई मीटर चौड़ाई लगभग ग्राम पंचायत निधि से खड़न्जा लगा हुआ था। 12/13 मई की रात्रि गांव के दबंग किस्म के मनोज तिवारी पुत्र स्व. केवला प्रसाद तिवारी, रवि तिवारी पुत्र मनोज तिवारी व रामबाला तिवारी पत्नी मनोज तिवारी ने खड़ंजे को उखाड़ दिया और उसी ईंट से रात्रि में ही दिवाकर मिश्रा के घर के दरवाजे पर दीवार बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया जिससे सरकारी धन का नुकसान हुआ है। पुलिस ने प्रार्थना-पत्र के आधार पर उपरोक्त तीनों लोगों के खिलाफ सरकारी सम्पत्रि को नुकसान पहुंचाने व रास्ता अवरुद्ध करने सम्बन्धी धाराओं में मुकदमा दर्जकर लिया है। वहीं पीड़ित दिवाकर मिश्रा की पत्नी रजनी मिश्रा ने थाने पर प्रार्थना-पत्र दिया कि बीती रात रात्रि रवि तिवारी, मनोज तिवारी, मनोज तिवारी की पत्नी व कई अन्य लोगों ने खड़ंजे को उखाड़ दिया। मना करने पर गाली दी तथा मारने-पीटने की धमकी दिया।