जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में स्टाफ की कमी का दंश रोगी झेलने को मजबूर हैं और दोनों स्थानों पर महिला चिकित्सक नहीं है। जिसका खमियाजा महिला रोगियों को भुगतना पड़ रहा है। जो महिलाएं रोग को अपने पति के सामने बताने में संकोच करती है। वही उन्हें पुरुष चिकित्सकों के सम्मुख बेपर्दा होना पड़ रहा है। छोटे से छोटे रोग के लिए उन्हें पचास किलोमीटर दूर जौनपुर अथवा पचास किलोमीटर दूर प्रयागराज जाना पड़ रहा है। जो उनके लिए अति कष्टदायक साबित हो रहा है। खास तौर से प्रसव कालीन पीड़ा से पीड़ित महिलाओं के लिए स्थिति और दयनीय हो जा रही है और तो और सीएचसी सतहरिया में अधीक्षक नहीं है। मुंगरा पीएचसी डॉ.राजेश कुमार को अतिरिक्त चार्ज सीएचसी सतहरिया का मिला है। जिससे जब अधीक्षक से कोई काम पड़ता है तो उसके के लिए मुंगरा पीएचसी पर आना पड़ता है। जो कष्ट व धन साध्य दोनों है। उद्यमियों का आरोप है कि सीबीसी मशीन काफी दिनों से यहां पर बंद पड़ा हुआ है। जिससे उससे संबंधित जांच नहीं हो पा रही है। इस सम्बंध में मुख्य जिला चिकित्साधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद स्टाफ की कमी दूर किया जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
सरकारी अस्पताल में स्टाफ की कमी का दंश झेल रहे है रोगी

Previous article

