Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसमीक्षा बैठक में राज्यमंत्री ने जतायी नाराजगी

समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री ने जतायी नाराजगी

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद यादव ने सर्किट हाउस पर जिलाधिकारी अनूज झा की उपस्थिति में जल निगम के अधिकारियों व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद के साथ नगर में चल रहे सीवर लाइन व एसटीपी के कार्यों की समीक्षा बैठक कर कड़ी फटकार लगाई। राज्यमंत्री ने कहाकि जहां-जहां सिवर लाइन व एसटीपी के किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यो में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए। जहाँ-जहाँ सीवर पड़ गए वहां की सड़कों को ठीक कराया जाए जिससे नगरवासियों को राहत मिल सके। सीवर लाइन डालते समय कभी कभी नगर पालिका पाइप टूट जाती है जिससे पानी की सप्लाई में दिक्कत आ जाती है। इस पर विशेष ध्यान रखा जाए जहाँ भी ऐसा होता है वहा पानी की सप्लाई को शीघ्र ठीक कराया जाय।