Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरसमाधान दिवस पर फरयादी से धन उगाही का आरोप

समाधान दिवस पर फरयादी से धन उगाही का आरोप

  • पीड़ित ने राशन दिलाने के लिए लेखपाल पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

जौनपुर धारा, खेतासराय। थाने में आयोजित समाधान दिवस पर एक फरयादी ने कोटेदार पर राशन न देने की शिकायत का प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा। आरोप है कि पीड़ित की फरियाद को सुनने के लिए लेखपाल ने सुविधा शुल्क की मांग की। मामला तूल पकड़ता देख लेखपाल ने अपना पल्ला झाड़ लिया।

जहां एक तरफ शासन की मंशा है कि प्रशासनिक अधिकारी जनता से तालमेल बनाकर शिष्टाचार के साथ उनकी बात सुनें और न्यायपूर्वक कार्यवाही करें। लेकिन धरातल पर मामला बिल्कुल इसके विपरीत है। फरियादियों से न्याय दिलाने के नाम पर मोटी रकम की बात की जाती जिससे हताश और निराश होकर फरयादी को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। शनिवार को सुबह आयोजित थाना दिवस पर जहांगीर पुत्र मोहसिन निवासी मोहम्मदाबाद खुदौली प्रार्थना पत्र लेकर थाने पहुंचा था। पीड़ित का कहना था कि वह अंत्योदय राशन कार्ड धारक है। कोटेदार हर महीना राशन नहीं देते। मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारी ने मामले के निस्तारण के लिए हल्का लेखपाल पुनीत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी। आरोप है कि लेखपाल ने फरियादी से उसकी समस्या का समाधान कराने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की। पीड़ित ने अपनी गरीबी का हवाला देते हुए रूपए देने में असमर्थता जताई तो उसे आश्वासन की घुट्टी पिलाकर घर भेज दिया। बाद में पीड़ित को बताया गया कहा गया कि मामला आपूर्ति विभाग से सम्बंधित है, वहां शिकायत करिए समाधान दिवस में शिकायत करने से कुछ नहीं होगा। फिलहाल मामले को तूल पकड़ता देख आरोपी लेखपाल मामले में लीपापोती करते नजर आए। प्रकरण में उप जिलाधिकारी अंकित कुमार से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नहीं लगा। तहसीलदार महेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मौके पर मौजूद नहीं था। मुझे मामले की जानकारी नहीं है।