Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसमाधान दिवस पर डीएम एसपी ने सुनीं समस्याएं

समाधान दिवस पर डीएम एसपी ने सुनीं समस्याएं

  • कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण

बदलापुर। तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र एवं पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस मौके पर बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने गंभीरता से सभी प्रकरणों को सुना और कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे टीम बनाकर समयबद्ध कार्रवाई करें। जनसुनवाई के दौरान कानून-व्यवस्था, भूमि विवाद, पेंशन, आवास एवं राजस्व संबंधी समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। जनसुनवाई में उपजिलाधिकारी बदलापुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।