Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअपना जौनपुरसमाधान दिवस पर अनुपस्थित रहे लेखपाल, निलम्बित करने का निर्देश

समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहे लेखपाल, निलम्बित करने का निर्देश

  • लाइन बाजार थाने में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में थाना लाइन बाजार में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिया। थाना दिवस के अवसर पर लेखपाल कुददुपुर अनुपस्थित मिले जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हे निलम्बित करने के निर्देश उप जिलाधिकारी सदर को दिया। पचहटियां निवासी बगेशरा देवी ने भूमि विवाद की शिकायत जिलाधिकारी से की जिस पर नायब तहसीलदार को निर्देश दिया कि टीम लेकर गांव में जाये और भ्रमण कर समस्या का समुचित निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थनापत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाये। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 4 शिकायते आयी जिनमें 1 का मौके पर निस्तारित किया गया और 3 में टीम भेजकर निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं को फोन पर वार्ता कर निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी ली। इस अवसर पर  सीओ कुलदीप कुमार, थानाध्यक्ष आदेश कुमार त्यागी सहित लेखपाल एंव कानूनगो उपस्थित रहे।