Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरसमाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए उर्वशी सिंह को 'मैं जिंदा शहर...

समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए उर्वशी सिंह को ‘मैं जिंदा शहर बनारस हू’ से किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। अनमोल सेवा समिति और ए.आर.के.फाउंडेशन के तत्वावधान में वाराणसी के एक सभागार में सम्मान समारोह’ मैं जिंदा शहर बनारस हू’ ‘द इंडियन रियल होरो’ का आयोजन किया गया। जिसमें जिले से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी िंसह को सम्मानित किया। उर्वशी सिंह ने बताया कि आज ये सम्मान पाकर बहुत गौरवांवित महसूस कर रही हूँ। कार्यक्रम में नीलिमा ठाकुर ने कहा कि उर्वशी ने एक ऐसे समुदाय किन्नर समाज को जोड़ कर एक नई धारा शुरू किया है, जो कि कबीले तारीफ है, उनके अधिकारों और हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहीं हैं, जैसा कि उर्वशी सिंह ने पूरे कोरोना काल महामारी मे निरंतर लोगों की मदद करती रही, जो कि मौजूदा समय में डेंगू बीमारी मे भी सक्रिय रही। जब भी किसी को खून की जरूरत पड़ती हो या कोई मेडिकल समस्या हो या महिलाओं को कोई जरूरत हो तो बिना समय देखे रात दिन एक कर अपने व अपने टीम के स्तर से कार्य करके लोगों की हमेशा मदद करती रहती है। उर्वशी सिंह समय-समय पर जागरूकता संदेश और महिलाओं और बच्चियों को आत्म निर्भर बनाने और जागरूक करने के लिए बहुत सारे कार्यक्रम करती रहती है। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है। जिसके लिए विगत कई वर्षों से महिलाओं और बच्चियों के लिए कार्य कर रही हैं। पिछले दिसंबर मे इनके अच्छे और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिल्ली मे भी इनको अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इसके पहले अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लखनऊ शहर में एक समारोह में भी न सम्मानित किया गया। उर्वशी सिंह ने नीलिमा ठाकुर और अरविंद चक्रवाल को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आज महिलाएं अगर एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर चले तो इस समाज की एक अलग ही तस्वीर दिखेगी। उर्वशी सिंह के एक बार फिर उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित होने पर ट्रस्ट परिवार से राधिका सिंह, कंचन सिंह, नागेंद्र सिंह, आशीष श्रीवास्तव, ज्ञानचंद गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, डॉ.समर बहादुर सिंह, मीरा अग्रहरी, ज्योति श्रीवास्तव, पिन्कू मौर्या, कनक सिंह, बिट्टू किन्नर, डॉली किन्नर, और शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामनाए दिया।