Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरसमाज की दशा और दिशा दोनों बदल सकते हैं साहित्य

समाज की दशा और दिशा दोनों बदल सकते हैं साहित्य

जौनपुर धारा,जौनपुर। कविताएं सुनना और सुनाना अतीत काल से ही आनंद का विषय रहा है। कविताओं के माध्यम से जहां एक ओर समाज को संदेश प्रदान किया जाता है, वहीं लोगों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। कुछ ऐसा ही काम परिषदीय विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका नूपुर श्रीवास्तव ने किया है। उन्होंने अपनी काव्य संग्रह पुस्तिका ‘नूपुर’ प्रकाशित करायीं हैं। उन्होंने जीवन के कई रंग अपनी कविताओं के माध्यम से पाठकों के समक्ष रखा है। इस पुस्तक में समाज व नारी से जुड़ी हुई रचनाओं को समाहित किया गया है, जो एक ओर शब्दों की लय से पाठकों को आनंद प्रदान करेगी, वहीं दूसरी ओर समाज को संदेश देगी। इस पुस्तक का लोकार्पण इन्होंने अपने शिक्षाप्रद फ़िल्म सरजी के सभी शिक्षक साथी निर्देशक शिवम सिंह, लेखक प्रेम तिवारी, कलाकार राकेश सिंह, मीरा कन्नौजिया के उपस्थिति में कराया।