Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसभी चिकित्साकमी उपस्थित रहकर मरीजों का करे उपचार : डीएम

सभी चिकित्साकमी उपस्थित रहकर मरीजों का करे उपचार : डीएम

जौनपुर धारा, जौनपुर। डीएम अनुज कुमार झा ने जिला क्षयरोग चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा उपस्थित रजिस्टर स्टाक पंजिका सहित विभिन्न रजिस्टर का अवलोकन किया गया। उन्होंने जिला क्षयरोग अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी चिकित्साकर्मी समय से अस्पताल में उपस्थित हो तथा मरीजों का अच्छे से इलाज्ा किया जाए। एक्सरे कक्ष के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि पुरानी एक्सरे मशीन को निष्प्रयोज्य कराया जाये। फार्मासिस्ट कक्ष में जाकर दवाओं के उपलब्धता के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की। फार्मासिस्ट के द्वारा बताया गया कि साइकलोंसेरीन और लीनोजाइट दवा उपलब्ध नहीं है जिस पर राज्य स्तरीय टीबी अधिकारी शैलेन्द्र भटनागर से दवाओं की जल्द से जल्द उपलब्धता के सम्बंध में वार्ता की। जिलाधिकारी के द्वारा लैब में जाकर प्रतिदिन की जाने वाली जांचों के सम्बंध में जानकारी ली गईं, उन्हे अवगत कराया गया कि प्रतिदिन 40जांचे की जाती है। जिलाधिकारी के द्वारा भर्ती मरीज सानिया के स्वास्थ्य के सम्बंध में भी जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि क्षय रोग मरीजों को समाजसेवी संगठन गोद लें तथा उन्हें आवश्यक पोषण उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ.राजीव यादव, डॉ.राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।