Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरसब्जी मंडी में दो दिन से प्याज, लेहसुन, अदरक की हो रही...

सब्जी मंडी में दो दिन से प्याज, लेहसुन, अदरक की हो रही चोरी

  • मौके पर पहुंची पुलिस, आधा दर्जन सब्जी की दुकानों से हुई चोरी
  • गोंटी का ताला तोड़, हजारों रूपए का सामान गायब

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय नगर पुरानी सरकारी अस्पताल परिसर में लगी नई सब्जी मंडी से चोरी हजारों रुपए का सामान चुरा लिया। इसके अलावा चोरों ने मंडी के बगल रखी गोंटी का ताला तोड़  हजारों रूपए के समान उड़ा ले गए। उक्त नई मंडी परिसर में दियांवा गांव निवासी घनश्याम, तदीपुर निवासी नान्हू पटेल, बरबसपुर निवासी रितिन पांडे, पुरानी बाजार निवासी शिवराम, राजू सहित आधा दर्जन सब्जी के दुकानदारों ने दो दिन से रात को दुकान में रखा प्याज, लेहसुन, अदरक, मिर्चा, देशी सूरन सहित लगभग सभी का मिलाकर 50 हजार रुपए की सब्जी चोरी होने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इसके अलावा मंडी के बगल 70वर्षीय वृद्ध खिलोधर भी एक गोटी में चाय पान की दुकान चलाते है। उन्होंने ने बताया बताया कि बीती रात उनकी गोंटी का ताला तोड़कर गोंटी में रखा डाबर तेल, साबुन, गुटखा, कोलगेट, बीड़ी, सिगरेट सहित हजारों रुपए का सामान चुरा ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी की जानकारी होने पर दो दिन से लगातार चोरी की सूचना पुलिस को दे रहे है, किंतु पुलिस नही आई। पीड़ित घनश्याम, राजू ने बताया के कुछ दिन पहले दुकान में ही उन्होंने एक, दो रुपए का 7 किला सिक्का रखा था, वह भी गायब हो गया। शनिवार सौ नंबर पर चोरी की सूचना देने पर सौ नंबर पुलिस भी पहुंची। इसके अलावा कस्बा इंचार्ज मुन्नी लाला कनौजिया ने मौके पर पहुंच छानबीन की। किंतु सब्जी मंडी में लगातार हो रही चोरियो का खुलासा नही हो सका।