Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeव्यापारसबसे सस्ती 7 सीटर कार ने बनाया रिकॉर्ड, खरीद ले गए 10...

सबसे सस्ती 7 सीटर कार ने बनाया रिकॉर्ड, खरीद ले गए 10 लाख लोग

देश की सबसे सस्ती 7सीटर कार ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. पहली बार 2010 में लॉन्च की गई कार को अब तक 10 लाख लोग खरीद चुके हैं. मारुति सुजुकी ने बताया कि उसकी ईको वैन ने 2010 में अपनी शुरुआत के बाद से भारत में 10 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है. वाहन निर्माता ने यह भी दावा किया कि मारुति सुजुकी ईको के पास वर्तमान में अपने सेगमेंट में 94 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है. लोकप्रिय वैन कुल 13 वैरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें पांच सीटर, सात सीटर, कार्गो, टूरर और एम्बुलेंस वर्जन शामिल हैं.एक प्रैक्टिकल डिजाइन के अलावा ईको के अंदर एक बड़ा केबिन मिलता है, जिसकी बदौलत यह वैन फ्लीट ऑपरेटर्स और अन्य खरीदारों के बीच भी लोकप्रिय हुई है. ईको मल्टीपरपज वैन में 1.2-लीटर एडवांस k-सीरीज डुअल-जेट, डुअल वीवीटी इंजन मिलता है. पेट्रोल वर्जन के अलावा कार सीएनजी किट के साथ भी उपलब्ध है. वर्तमान में कार की कीमत  5.25 लाख रुपये से शुरू होती है वैन का पेट्रोल इंजन 6,000 आरपीएम पर 80.76 पीएस की पीक पावर और सीएनजी वेरिएंट के लिए 6,000 आरपीएम पर 71.65 पीएस की पावर देने में सक्षम है. मारुति सुजुकी का दावा है कि ईको पेट्रोल 20.20 किमी प्रति लीटर माइलेज देती है, जबकि सीएनजी के साथ ईको में 27.05 किमी/किलोग्राम का माइलेज देखने को मिल जाता है.