Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसपा विधायक ने बच्चों में बांटे टाई बेल्ट

सपा विधायक ने बच्चों में बांटे टाई बेल्ट

जौनपुर धारा, सुजानगंज। प्राथमिक विद्यालय चकनवाबाद में सपा विधायक पंकज पटेल ने अपने हाथों अध्यनरत बच्चों को टाई बेल्ट वितरित किया गया। टाई, बेल्ट पाते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में  खंड शिक्षा अधिकारी अरबिंद पांडेय द्वारा निपुण कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गयी। साथ ही सभी शिक्षक को इमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को निपुण बनाते हुए निपुण विद्यालय बनाने की बात कही। पंकज पटेल ने अपने संबोधन में बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उनकी शिक्षा पर विशेष जोर दिया। विधायक ने विद्यालय में वृक्षारोपण भी किया और सभी से सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अजय सिंह, ग्राम प्रधान हकीमुद्दीन प्रबंध समिति के अध्यक्ष अजय कुमार प्रधानाध्यापक चंदन सिंह और अभिभावक मौजूद रहे।