Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसपा नेता के कार्यालय में ताला तोड़कर हजारों की चोरी

सपा नेता के कार्यालय में ताला तोड़कर हजारों की चोरी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर।   नगर के सुजानगंज रोड स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी उमाशंकर चौरसिया के जनसंपर्क कार्यालय में रात को ताला तोड़कर हजारों रुपए के सामान चोर चोरी हो गई। सपा के कार्यालय प्रभारी की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। बीती रात में मोहल्ला गजराजगंज पर समाजवादी पार्टी जनसंपर्क कार्यालय है। रात में वहां किसी के न रहने का फायदा उठाकर चोर रात को गेट का ताला तोड़कर कार्यालय में घुस गए। चोरों ने कमरे के लॉक को तोड़कर वहां से सामान चोरी कर लिया। घटना का पता शुक्रवार सुबह उस समय चला जब उमाशंकर चौरसिया किसी काम से वहां गए थे। ताला टूटा हुआ था और वहां से सामान भी गायब था। सूचना मिलने पर एसआई पन्ने लाल यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सपाजन संपर्क कार्यालय प्रभारी उमाशंकर चौरसिया की तरफ से थाने पर चोरी की तहरीर थाने में दी गई है। उमाशंकर ने बताया कि चोरों ने गेट का ताला तोड़कर वहां से प्लास्टिक की करीब 24 कुर्सी, इनवर्टर, बैट्री, स्टेबलाइजर, फैन व ऑफिस का लॉक तोड़कर उसमें रखा एलईडी टीवी, सीसीटीवी डीवीआर व बर्तन आदि वेश कीमती समान चोरी कर ले गए। चोरों ने कार्यालय में रखी कुछ जरूरी कागजात इधर-उधर बिखेर रखा था। उमाशंकर चौरसिया के मुताबिक लगभग साठ हजार रुपए के सामान की चोरी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।