Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरसपा छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष बनाये गए फुलेश यादव

सपा छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष बनाये गए फुलेश यादव

खुटहन। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से एवं समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा तथा जिला अध्यक्ष दिलीप प्रजापति के अनुमोदन से बीरमपुर गॉव निवासी फुलेश चन्द्र यादव को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह खबर सुन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गयी। दीपू उपाध्याय, चंदन यादव, अमर सिंह यादव, रोहित मिश्रा, वरुण तिवारी, बेअंत यादव, अमित गुप्ता, छोटू शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने  माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी। जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति ने कहा हम फुलेश चन्द्र यादव का स्वागत करते हैं और हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया जा सकेगा। फुलेश ने उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि वे संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करेंगे और कहा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाते हुए संगठन को और अधिक बल तथा गतिशीलता प्रदान करने का वह भरसक प्रयास करेंगे।