Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत, तीन घायल

सड़क हादसों में दो व्यक्तियों की मौत, तीन घायल

  • मृतक आजमगढ़ का निवासी,  मोबाइल में फीड नंबर से हुई शिनाख्त
  • सरपतहां में सुबह टहलने निकले व्यक्ति की बाइक की टक्कर से गई जान

जौनपुर धारा, जौनपुर। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और तीन किशोर घायल हो गए। मृतकों में एक युवक आजमगढ़ का निवासी है। गौराबादशाहपुर के हनुवाडीह गांव के पास दोपहर बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। आजमगढ़ के देवगांव के चेवार का 30वर्षीय सोनू यादव जौनपुर से घर जा रहा था। वह पिकअप को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर आगे चालक पेट्रोल पंप पर ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस को तलाशी में मृत युवक की जेब से मोबाइल मिला। उसमें फीड नंबर से शिनाख्त होने पर स्वजन को सूचना दी। रोते-बिलखते पहुंचने मृत युवक के आक्रोशित स्वजन ने पेट्रोल पंप से ट्रक हनुवाडीह चौराहे ले जाकर दो टायर पंक्चर कर दिए। इससे रास्ता जाम हो गया। सीओ केराकत गौरव शर्मा ने समझा-बुझाकर ट्रक किनारे कराया, तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। सरपतहां रामनगर निवासी 50 वर्षीय राजेश पांडेय सुबह पैदल टहलने निकले थे। शाहगंज-सूरापुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक से टक्कर लग गई। गिरने से राजेश पांडेय के सिर में गंभीर चोट आई। उनके साथ चल रहे राकेश पांडेय ने बाइक सवार को पकड़ लिया। राजेश को जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टर की सलाह पर बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वजन रो-रोकर बेहाल हैं। शाहगंज बड़ागांव में सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में सरपतहां के बघरवारा के विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। एक अन्य हादसा सरपतहां के बुढ़िया माई मंदिर के पास हुआ। करीब 11 बजे बाइकों की भिड़ंत में शाहगंज के अशरफपुर निवासी शिवम पुत्र संतोष व दिपाईपुर निवासी शिवम पुत्र सूर्य प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को राजकीय पुरुष अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल भेज दिया गया।