Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुर17 और अपराधियों की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

17 और अपराधियों की पुलिस ने खोली हिस्ट्रीशीट

  • जिले के 11 थानों की पुलिस ने की कार्रवाई
  • अब पुलिस इनकी करेगी नियमित निगरानी

जौनपुर धारा,जौनपुर। 11 थानों की पुलिस ने शुक्रवार को 11 और पेशेवर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इन पर चोरी, रंगदारी वसूलने, लूट, शराब तस्करी, गो-वध, अपहरण व हत्या जैसे अपराध में लिप्त होने के आरोप हैं। एसपी डा.अजय पाल शर्मा ने बताया कि जफराबाद थाने में मोहिउद्दीनपुर के राजेश निषाद व उसके पुत्रों सुखराम निषाद व गौरव, मुंगराबादशाहपुर में सोहासां के दिलीप मिश्रा, मछलीशहर में चक मुबारकपुर गांव के रमाकांत यादव, कोढ़ा के सुजीत विश्वकर्मा, सरायख्वाजा में वहीं के बृजेश यादव उर्फ बिरजू, नेवढ़िया में आदिपुर गांव के अरविंद पटेल, खेतासराय में सुंबुलपुर के इरफान की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसी क्रम में सुजानगंज में केटवली गांव के अभिषेक यादव उर्फ लोरी व चौजीतपुर गांव के मोहित तिवारी, खुटहन में धमौस खास के दानिश कुरैशी,  बरसठी में भन्नौर गांव के विजेंद्र सिंह उर्फ विक्की, महमूदपुर गांव के रौनक सिंह सिकरारा में भुआकलां गांव के अमर सिंह उर्फ छोटू व दीपक सिंह उर्फ टीटू की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उन्होंने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं का विश्लेषण कर संबंधित अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलें।