Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, रिश्तेदारी से घर लौट रहे...

सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत, रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे तीनों बाइक सवार

अमरोहा का मंडी धनौरा थाना इलाके में देर रात शेरपुर मार्ग पर स्थित गांव खावडी के निकट एक तेज रफ्तार बाईक सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में बाईक सवार तीनों दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  तीनों युवकों को धनौरा सीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तीनों युवक बिजनौर जनपद के चांदपुर इलाके के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर इलाके के गांव सहानिया निवासी 38 वर्षीय सुभाष अपने दोस्त 40 वर्षीय मुन्नू और 42 वर्षीय संदीप उर्फ संजू को साथ लेकर बाइक से धनौरा थाना इलाके के गांव पत्थर कुटी स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। यहां से तीनों दोस्त देर रात अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही इनकी बाईक शेरपुर मार्ग पर गांव खावडी के पास पहुंची।संतुलन बिगड़ने से सड़क किनारे खड़े पेड़ में जा टकराई। हादसे के बाद आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को धनौरा सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर आ गए। उधर जानकारी करने पर धनौरा थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में बाईक सवार तीन युवकों की मौत हुई है। तीनों के शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।