Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में गार्ड की मौत, परिजनों में कोहराम

सड़क दुर्घटना में गार्ड की मौत, परिजनों में कोहराम

जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर ओवर ब्रिज के नीचे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बैंक मे तैनात गार्ड की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस गार्ड को अस्पताल ले आई, जहां डॉक्टरों  ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के मछलीगांव निवासी होमगार्ड के जवान विवेक पांडे पुत्र राम चन्दर पांडे उम्र करीब 23 वर्ष बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा बदलापुर में गार्ड के पद पर तैनात थे। बुधवार की शाम ड्यूटी समाप्त होने के बाद विवेक बाइक लेकर अपने घर जा रहे थे। वह जैसे ही सरोखनपुर ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के ब्ााद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिसकर्मी गार्ड को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।वाहन चालक टक्कर मारने के बाद वाहन सहित फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।