जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बेलावां गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद को लेकर गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को चाय पीने के बहाने अपने घर में बुलाकर उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले से घायल युवक रमाकांत चौहान उर्फ पंडित के शरीर पर कई जगह चोट आने से वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों की मदद से उसे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर घायल युवक की माता विद्या देवी की लिखित तहरीर के आधार पर बदलापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मौके से अभियुक्त गोविंद चौहान और कोमल चौहान को घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसी ने युवक पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल रेफर



